कोटवा सड़क (बाराबंकी)।
शनिवार को क्षेत्र में हनुमान भक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
ग्राम पुरे चोरई, कोटवा सड़क में डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक चंदन कुमार वर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसी क्रम में कस्बा कोटवा सड़क में भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार कौशल द्वारा भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता और जनकल्याण का माध्यम बताया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. एम.एल. साहू, संतोष कौशल, राम कैलाश कौशल, नन्हे कौशल, महेश कौशल, दिलीप कुमार कौशल, सतीश कुमार, रवि कौशल, राम सजीवन मिश्रा, ज्वाला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
भंडारे के दौरान भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया तथा पूरे क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
