मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देवा ब्लॉक सभागार में जनकल्याण शिविर का आयोजन

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देवा ब्लॉक सभागार में जनकल्याण शिविर का आयोजन

देवा, बाराबंकी। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड देवा सभागार में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने किया।

शिविर में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण, विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, जंग बहादुर पटेल, इक्ष्वाकु मौर्य, मंडल अध्यक्ष देवा अरविंद वर्मा (बब्लू), सचिन रावत, पुनीत मिश्रा, बाबूलाल रावत, आनंद उपाध्याय, भारत सिंह, अजय सिंह, बब्लू यादव, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों एवं लाभार्थियों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पंजीकरण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!