अजय राय का लालपुर राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत



अजय राय का लालपुर राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बनीकोडर (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के लखनऊ से अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाते समय गुरुवार को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बनीकोडर अंतर्गत ग्राम सभा लालपुर राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अब्दुल्लाह शेर खान के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अजय राय ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों, किसानों, युवाओं एवं गरीबों की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव मनीष रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बनीकोडर भानू वर्मा, जिला सचिव मिथिलेश गौतम, राम सहारे रावत, राम फेर रावत, अकील इदरीसी, शिव मंगल सिंह, देवी प्रसाद, विकास वर्मा, फतेह बहादुर वर्मा, अजय शुक्ला, नीरज मिश्रा, मुशीर अहमद, सुमेश, अफजल अहमद, सत्य प्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!