वरिष्ठ पत्रकार सगीर अमान उल्लाह की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ रेफर*

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार की तबीयत अचानक खराब डॉ. राम मनोहर संस्थान, लखनऊ के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

वरिष्ठ पत्रकार सगीर अमान उल्लाह की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ रेफर*

बाराबंकी। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सगीर अमान उल्लाह की तबीयत अचानक गंभीर रूप से खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, सगीर अमान उल्लाह पिछले चार दिनों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज बाराबंकी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
उनकी अस्वस्थता की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल पहुंचने वालों में मोहम्मद अहमद, ऋषभ सेनी, अरशद जमाल, मोहम्मद रहमान अंसारी, मोहम्मद रिजवान अंसारी, विशाल गुप्ता, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद ताहिर रिजवी, मोहम्मद नईम सभासद, पूर्व सभासद मोहम्मद आसिफ, हाजी मोहम्मद इसरार, हाजी जमील, सिराजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद इरशाद अंसारी, मोहम्मद जावेद,हाफिज अज्जू तथा मौलाना रफी कासमी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने सगीर अमान उल्लाह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सभी लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करें और हर प्रकार की परेशानी से निजात दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!