कोटवा सड़क चौराहे पर दैनिक जागरण रथयात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

📰 आवाज़ ए ज़िंदादिल समाचार पत्र
ब्यूरो रिपोर्ट | बनीकोडर (बाराबंकी)

कोटवा सड़क चौराहे पर दैनिक जागरण रथयात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

बनीकोडर क्षेत्र के कोटवा सड़क चौराहे पर दैनिक जागरण की रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं समाजसेवी अयोध्या प्रसाद मौर्य, प्रबंधक मोहम्मद आरिफ जलाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गाजीपुर रवि तिवारी, ग्राम प्रधान सोहिलपुर आकाश सिंह, राम कैलाश कौशल, संदीप सिंह, अंकित तिवारी, विकास जायसवाल, हुकुम सिंह वर्मा, सतीश कौशल, रमेश कौशल, साकेत कुमार तिवारी, अरविंद निगम, अशोक निगम, सोनेलाल पटेल, कुंवर संदीप सिंह उर्फ शंकर भगत सिंह (अधिवक्ता), संतोष कौशल (अधिवक्ता), अजय वर्मा, बरसाती लाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. एम.एल. साहू, लल्ला रावत, संजय वर्मा, सईद अहमद, दिलीप कौशल, राजीव कुमार साहू, जयप्रकाश रावत, पवन रावत, अवधेश गौतम, कुलदीप, शरद जायसवाल, चंद्रिका प्रसाद यादव, सूरजलाल कौशल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान कोटवा चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। रथयात्रा के स्वागत के दौरान उपस्थित लोगों ने दैनिक जागरण की इस पहल की सराहना करते हुए समाज में सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता के ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!