जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार कानून व्यवस्था मे पूरी तरह ध्वस्त है: गौरव

मसौली बाराबंकी। जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार कानून व्यवस्था मे पूरी तरह ध्वस्त है
अपराध लगातर बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूट और महिला अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। भाजपा हटेगी तभी कानून व्यवस्था में सुधार होगा।
उक्त बाते बुधवार को क्षेत्रीय सपा विधायक गौरव रावत ने मसौली ब्लाक के टेरा दौलतपुर, भयारा, मेढिया, मसौली ,बडागांव, धरौली, जकरिया व बासा ग्राम में भ्रमण करते हुए लोगो से रूबरू होते हुए कही उन्होंने पीडीए पर्चा वितरित करते हुए सपा को मजबूत करने की अपील की।
विधायक गौरव रावत ने कहा कि हर योजना और काम में भ्रष्टाचार और लूट है। यह सरकार भ्रष्टाचार के जरिए पैसा कमाने के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाती है और अपने लोगों से लूट कराती है। उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन इसका जीता-जागता उदाहरण है। मंहगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। भाजपा की गलत नीतियों से गरीब और गरीब होता जा रहा है। शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। सरकारी स्कूल बंद किये जा रहे है। छात्र और अभिभावक बेबस है। सरकारी अस्पतालों में दवा इलाज नहीं मिल पाता है। सरकार ने सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा कर दी। मेडिकल कॉलेजों में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं है। सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी तब तक राज्य की हालत खराब होती रहेगी। भाजपा समाज में झूठ और नफरत फैलाती है। झूठ फैलाकर विरोधियों को बदनाम करती है। नफरत फैलाकर समाज में दूरियां बढ़ाती है। भाजपा का सच से कोई सम्बंध नहीं है। भाजपा की कथनी-करनी में जमीन आसमान का अंतर है। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है।पार्टी कार्यकर्ता भाजपा से पूरी तरह सजग रह कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये।
इस दौरान मसौली ब्लाक प्रमुख रईस आलम, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद सानू, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, ओमचंद यादव, रिजवान संजय, मुन्ना किदवई, प्रधान बड़ागांव प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, मोहम्मद सलमान ,मो० फारूक, शरीफ प्रधान, शमशेर रावत प्रधान, ताजुद्दीन अंसारी, रिजवान जकरिया, रंजीत वर्मा, नाजिम अली, कामिल अली, यश कुमार, शाहिद अली आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!