पंचायत सहायक ने बनाई अपने गांव में सबसे ज्यादा फैमिली आई डी, ब्लॉक प्रमुख और BDO ने किया सम्मानित

मसौली बाराबंकी। केंद्र एव राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी फैमिली आईडी बनाने का सर्वाधिक फैमिली आईडी बनाने पर विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर की पंचायत सहायक आफरीन बानो को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बताते चले कि विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर की पंचायत सहायक आफरीन बानो ने अपनी कर्मठता एव लगनता का परिचय देते हुए ब्लॉक में सबसे अधिक फैमिली आईडी बनाने का कार्य किया है। सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामवासियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। विकासखंड द्वारा फैमिली आईडी बनाने के आदेश के बाद उन्होंने अल्प समय में ही सर्वाधिक फैमिली आईडी बनाने में सफलता प्राप्त की।
उनकी इस उपलब्धि ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद आफरीन ने कहा कि यह सम्मान पूरी पंचायत का है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद करना और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!