पोल्ट्री व्यवसाय की वृद्धि एवं स्वरोजगार हेतु पशु चिकित्सालय सदर, बाराबंकी पर निःशुल्क एग कार्ट का वितरण किया गया

दिनांक 22.08.2025 को माननीय श्री अंगद कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद की गरिमामयी उपस्थिति में नेशनल एग को-आर्डिनेशन समिति (एन0ई0सी0सी0) द्वारा पशुपालन विभाग के सहयोग से पोल्ट्री व्यवसाय की वृद्धि एवं स्वरोजगार हेतु पशु चिकित्सालय सदर, बाराबंकी पर निःशुल्क एग कार्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 10 लाभार्थियों को एग कार्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 अतुल कुमार अवस्थी द्वारा माननीय एम0एल0सी0 साहब को बुके देकर स्वागत किया गया। माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अंगद कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन विभाग की योजनाओं में सहभागिता करने एवं स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अण्डा प्रोटीन का एक अच्छा एवं सस्ता श्रोत है तथा अण्डे खाने से शरीर को उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन भी पाए जाते है। साथ ही इसमें विटामिन ए, डी, बी कॉम्प्लेक्स, और कोलीन जैस पोषण तत्व होते है। कुपोषण को दूर करने में अण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अण्डे में पाये जाने वाले पोषण तत्व वजन और बेलीफैट को कम करने में मददगार होते है। कार्यक्रम में माननीय एम0एल0सी0 साहब द्वारा लाभार्थियांे से औपचारिक परिचर प्राप्त किया गया तथा लाभार्थी श्री जियालाल पुत्र श्री मथुरा प्रसाद, श्री राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री प्रेमचन्द्र, श्री देवीदीन पुत्र श्री फूलचन्द्र, श्री सुभाष पुत्र श्री अर्जुन प्रसाद, श्री राकेश कुमार पुत्र श्री सहजराम, श्री हरिओम पुत्र श्री रामशंकर, श्री रामनेवाज पुत्र श्री रामस्वरूप, श्री विनोद पुत्र श्री कृष्णा, श्री मनोज कुमार पुत्र श्री रामगोपाल एवं श्री बलदेव पुत्र श्री मोहन लाल को एग कार्ट वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री मो0 मुस्तफा खॉ, प्रधान सहायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन0ई0सी0सी0 के प्रतिनिधि श्री श्यामू त्रिपाठी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 सुधीर कुमार, डा0 श्रद्धा सचान, पशु चिकित्साधिकारी डा0 विकास सिंह, डा0 भानु प्रताप प्रजापति, डा0 विभा व पशुधन प्रसार अधिकारी श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री देवानन्द सिंह, श्री रामसनेही व श्री पंकज कुमार वर्मा उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!