दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

मसौली बाराबंकी। रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली के ग्राउंड मे चल रही दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मे अंडर 17 बालिका वर्ग मे नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर व अंडर 19 बालिका वर्ग मे रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली प्रथम स्थान पर रही।
निर्णायक कमेटी मे शामिल तोहिद हसन खान प्रदीप सिंह भूपेंद्र सिंह धर्मेंद्र पांडे उमेश पंकज सदानंद राजकुमार अतुल कुमार कामेश्वर मौर्य सुनील सरोज श्वेता उपाध्याय की देखरेख मे आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता मे
अंडर 17 वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर प्रथम व रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली द्वितीय स्थान पर रही
अंडर 19 की प्रतियोगिता मे रफी मेमोरी इंटर कॉलेज मसौली विजेता तथा नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर उपविजेता रही अंडर 14 की प्रतियोगिता मे यूपीएस जमुना तथा जनता इंटर कॉलेज बदोसराय उपविजेता रही। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में तोहिद हसन खान प्रदीप सिंह भूपेंद्र सिंह धर्मेंद्र पांडे उमेश पंकज सदानंद राजकुमार अतुल कुमार कामेश्वर मौर्य सुनील सरोज श्वेता उपाध्याय की भूमिका निभाई आयोजन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुशील सिंह का प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!