कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पसमांदा मुस्लिम समाज को कहीं का नही छोड़ा : वसीम

बाराबंकी। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पसमांदा मुस्लिम समाज को कहीं का नही छोड़ा। वोटबैंक बनाकर जमकर इस्तेमाल करने के साथ ही नफरत भी इस कदर की कि आज इस समाज का नेतृत्व करने वाला भी कोई नही रहा। सत्ता, सदन संगठन तीनो जगहों से समाज को वंचित रखा। इस समाज की तरक्की की राह में रोड़ा सिर्फ कांग्रेस व सपा ने ही अटकाया।
यह बात आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने अपने बयान में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो मुसलमान से नफरत की सारी हदे ही पार कर दी। मुसलमान भारत का राष्टपति बन सकता हैं पर राष्ट्रपति के अंगरक्षक में कोई भी मुसलमान शामिल नही हो सकता नेहरू सरकार ने आर्टिकल 341 के तहत धार्मिक प्रतिबंध लगाकर दलित से बदत्तर बना दिया कांग्रेस का मुसलमानों पर यह दूसरा बड़ा हमला था, जिसे तब ही इस समाज को समझ लेना चाहिए था पर उस वक़्त के हालात ही ऐसे थे कि पसमांदा चाह कर भी कुछ न कर सका बस बेहतर भविष्य की उम्मीद में शांत रहा पर यह शायद सबसे बड़ी भूल थी, कांग्रेस जैसी कथित धर्मनिरपेक्ष दोहराचरित्र और धोखेबाज पार्टी से और भला क्या उम्मीद की जा सकती थी, इस पंजा छाप दल ने पसमांदा को कहीं का नही छोड़ा बस वोट लेकर सरकार बनाते रहे। जब भी बात पसमांदा के हक़ और बुनियादी जरूरतों की हुई कांग्रेस सबसे पीछे खड़ी दिखाई दी यही हाल वर्तमान के भी हैं। दिशाहीन कांग्रेस के नेताओं को सही रास्ता भी नही दिख रहा।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सपा नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव हों या पूर्ववर्ती नेता, सब पसमांदा मुसलमान को मूर्ख बनाते रहे वोट लेकर सरकार बनवाई एवज में सिर्फ दरी बिछवाई न राज्यसभा जाने दिया और न ही संगठन में ही शामिल किया। बस झूठ के सहारे मतलब हल करते रहे जबकि पसमांदा ने सपा का साथ देने में कोई कसर बाकी नही रखी। यहां तक कि कांग्रेस और सपा के गठबंधन ने 2024 के चुनाव में उम्मीदवारी का मौका भी नही दिया। आज पसमांदा मुसलमान बेहद निराश है उसे इन दलों से बड़ी आस थी जो टूट गई पसमांदा के साथ अपना सियासी नाइंसाफी करने वाला रवैया ना बदला तो 2027 के चुनाव में पसमांदा भी निराशा में जिस पार्टी से हिस्सेदारी मिलेगी वहाँ वोट करेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!