सीओ व जैदपुर थाना प्रभारी ने पटाखा गोदाम का किया निरीक्षण
बाराबंकी । जैदपुर कोतवाली अंतर्गत पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री व गोदाम में सोमवार को सीओ सौरभ श्रीवास्तव जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने पटाखा बनाने वालों को सावधानी बरतने की हिदायत दी। साथ ही हानिकारक पटाखे न बनाने की चेतावनी भी दी।
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय निर्देशानुसार जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह , जैदपुर चौकी इंचार्ज विनय कुमार, हेड कांस्टेबल गुफरान, सहित पुलिस टीम के साथ जैदपुर स्थित पटाखे बनाने वाले गोदाम में पहुंचे। गोदाम के संचालकों से पटाखों के बाबत जानकारी हासिल की। पुलिस ने संचालक सहित पटाखा बनाने वाले कर्मचारियों को हिदायत दी कि कारखाने में रखे पटाखों पर विशेष ध्यान दें ताकि कारखाने में रखे पटाखों से ही घटना हो सकती है।
इसके बाद CO सौरभ श्रीवास्तव ने पटाखा फैक्ट्री संचालितो को हिदायत देते हुए बताया कि , दीपावली का पर्व आने वाला है उससे पहले किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। वैसे जैदपुर कस्बे में कई लाइसेंस धारी पटाखा कारखाने चलते हैं, थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया पटाखा फैक्ट्री संचालकों को हिदायत दी गई है कि तेज आवाज वाले पटाखे न बनाए।
