अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की हम घोर निंदा करते है : तेज कुमार उपाध्याय

बनीकोडर बाराबंकी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर बाराबंकी पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किए जाने पर वित्त विहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारी ने आवश्यक बैठक कर इसकी घोर निंदा की है महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में इन्हीं का अनुसांगिक संगठन एपीबीपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारालाठी चार्ज करना घोर निंदनीय कार्य इससे भारतीय जनता पार्टी की छवि भी धूमिल होती है और कार्यकर्ताओं में व्यापक आक्रोश व्याप्त हो गया इस प्रकार के पुलिस अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए अन्यथा की स्थिति में वर्तमान सरकार को बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि यदि सत्ता धारी पार्टीऔर अधिकार व्यक्ति की योग्यता से बड़े हो जाते हैं तो वहीं से पार्टी का विनाश शुरू हो जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!