डीएम कार्यालय पर भाकियू दशहरी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

डीएम कार्यालय पर भाकियू दशहरी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


बाराबंकी में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी गुरुवार सुबह 11 बजे अपने साथियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।जिलाधिकारी ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से फोन पर समस्याओं की जानकारी ली। ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। जिला अस्पताल में 2016 में बना ट्रामा सेंटर अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल का शहर की तरफ का गेट बंद कर दिया गया है। इस कारण मरीजों को 3 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। पिछले 2 सालों से अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। मरीजों को प्राइवेट या दूसरे जिलों के अस्पतालों में जाना पड़ता है।उरगदिया गांव में पेयजल की गंभीर समस्या है। 200 घरों में 7 महीने पहले नल कनेक्शन तो लग गए, लेकिन अभी तक पानी नहीं आ रहा। गांव के बाहर ढाई इंच की पाइपलाइन है, जबकि अंदर 2 इंच की पाइप डाली गई है। पाइप लाइन भी मानक के अनुसार 3 फीट की गहराई के बजाय 1 से 1.5 फीट की गहराई पर डाली गई है।इस दौरान किसान नेता लालजी यादव, सुनील कुमार यादव, विक्रांत सैनी, केके गुड्डू यादव और संजय यादव समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!