शिक्षक समाज के वो शिल्पकार जो विद्यार्थियों को ज्ञान नैतिकता और जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं

बाराबंकी /5 सितंबर शिक्षक समाज के वो शिल्पकार जो विद्यार्थियों को ज्ञान नैतिकता और जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं सच मायने में शिक्षक ही हमारे भविष्य के निर्माता हैं।
उक्त बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आज 5 सितंबर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री गोप जी के सिविल लाइन स्थित निज निवास पर सामाजिक संस्था करवाने इंसानियत के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में गोप जी ने शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह और गिफ्ट भेंट करते हुए व्यक्त किये।
इसी क्रम में छाया चौराहा स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के दिशा निर्देश पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक प्रोफेसर डॉक्टर सीताराम सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर अम्बरी चंद्र अम्बर, प्रवक्ता कुटुज वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आलोक कुमार राय, सहायक अध्यापक मोहम्मद नसीम जी को अंग वस्त्र माला फूल एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित करते हुए आज के आधुनिक युग में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए इनके द्वारा छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक सामाजिक वैज्ञानिक सहित विभिन्न विषयों इनके द्वारा उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा की सराहना करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डॉ ओम कुमार वर्मा संतोष कुमार वर्मा इम्तियाज अहमद कामता प्रसाद यादव जसवंत यादव राजेंद्र वर्मा मोहम्मद यासूब करवाने इंसानियत के अध्यक्ष तारिक जिलानी सुरेश चंद्र गौतम जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान निर्मल वर्मा आज प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!