अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
तीन वाहन कोतवाली रामसनेहीघाट में जब्त
बनीकोडर,बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट
क्षेत्र के सददवापुर व इब्राहिमाबाद के समीप हो रहे दो सप्ताह से अवैध मिट्टी खनन पर आखिरकार आज प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। हाल ही में प्रकाशित खबर के बाद उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह व नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में की गई दबिश में ट्रैक्टर हेड्रॉ व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तीन वाहन कोतवाली रामसनेहीघाट में जब्त किए गए।
सूत्रों का कहना है कि इस पूरे खनन कारोबार के पीछे तुलसीपुर के दबंग सरहंगों का हाथ बताया जा रहा है, जो लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन कर मोटी कमाई कर रहे थे। कार्रवाई के बाद खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।वही अपने बचाव के लिये जन प्रतिधि के यहाँ दौड़ शुरू कर दिये है ।क्षेत्रीय जनता ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह और नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ईमानदारी की मिसाल हैं, जिन्होंने बिना किसी दबाव के साहसिक कदम उठाकर यह दिखा दिया कि प्रशासन यदि सख्ती दिखाए तो माफिया की जड़ें हिल सकती हैं।
लोगों को अब उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रही तो अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकेगी।
