सुशील पाण्डेय अध्यक्ष AIPTF के नेतृत्व में TET आदेश को वापस लिए जाने के लिए काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करते बाराबंकी के शिक्षक शिक्षिकाएं
बाराबंकी/ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने Tet आदेश को वापस लिए जाने के लिए काली पट्टी बांध कर अपने अपने विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे है । शिक्षकों का कहना है कि जब तक यह आदेश वापस नहीं लिया जाएगा तब तक हम सब अपनी सेवा सुरक्षा के लिए संघर्ष करेंगे । इसी परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के अध्यक्ष डॉ 0 राकेश सिंह का कहना है कि राज्य सरकार को शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन स्वयं ही करना चाहिए क्योंकि भारतीय संविधान में राज्य से कल्याणकारी राज्य के रूप में अपने नागरिकों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने की अपेक्षा की गयी है।
