वन्य जीवों के शिकारी हो जाएं सावधान! हरख रेंज में कसे शिकंजे – संरक्षित कछुए के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
हरख, बाराबंकी | 9 अक्टूबर 2025
बाराबंकी जनपद के हरख रेंज में वन विभाग की टीम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति उनकी मुहिम सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं है।
ग्राम बकरागंज मजरे पारा में छिपा एक तस्कर उस वक्त रंगे हाथों पकड़ा गया जब वह दुर्लभ प्रजाति के कछुए को बेचने की फिराक में था। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने दबिश देकर एक India Narrow-headed Softshell Turtle को बरामद किया और आरोपी मंगल पुत्र रामगुलाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस साहसिक कार्रवाई को अंजाम दिया बीट प्रभारी श्री जगदम्बा यादव की सूझबूझ और तत्परता ने। सूचना मिलते ही वन दरोगा श्री तुषार कुमार, श्री रामदेव, बीट प्रभारी जगदम्बा यादव, एवं कर्मठ कर्मचारियों कमलेश और लायकराम की टीम मौके पर पहुँची और योजनाबद्ध ढंग से तस्कर को धर दबोचा।
आरोपी पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 के तहत मामला दर्ज कर रेंज केस संख्या 32/2025-26 में चालान कर दिया गया है।
—
“मिशन संरक्षण”: उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहित श्रीवास्तव की अगुवाई में तस्करों की कमर तोड़ दी गई!
वन्य जीव संरक्षण सिर्फ एक दायित्व नहीं, एक जुनून बन चुका है उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री मोहित श्रीवास्तव के लिए। उनके नेतृत्व में पिछले कुछ महीनों में वन्य जीवों की अवैध तस्करी और शिकार के खिलाफ एक के बाद एक शानदार कार्रवाइयाँ हुई हैं:
🔹 उदवत नगर झील:
– 8 संरक्षित कछुए बरामद
– 4 तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
– 2 मोटरसाइकिल और 2 साइकिल सीज़ कर विभागीय अधिग्रहण
🔹 सरायबरई झील:
– 1 कछुआ बरामद
– 1 आरोपी जेल भेजा गया
🔹 रानीबाजार:
– संरक्षित पक्षी “सारस” के शिकार का मामला
– आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
🔹 ढेमा गांव:
– 1 बगुला व 2 सतबहना चिड़ियों का शिकार
– 3 शिकारी गिरफ्तार
– 1 मोटरसाइकिल व 1 एयरगन जब्त
इन कार्रवाइयों से यह संदेश साफ है – वन्य जीवों से खिलवाड़ अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
—
वन विभाग का नया चेहरा: ईमानदारी, तत्परता और बेखौफ कार्रवाई!
इन सभी अभियानों की सफलता के पीछे जो सबसे मजबूत स्तंभ हैं, वह हैं जिला वन अधिकारी श्रीमान आकाश दीप बाधवान।
उनकी ईमानदार और प्रेरणादायक कार्यशैली ने पूरे वन विभाग में नई ऊर्जा फूंकी है। फील्ड में काम कर रहे कर्मचारी अब सिर्फ ड्यूटी नहीं कर रहे, बल्कि एक मिशन पर हैं – प्रकृति और उसके जीवों की रक्षा का मिशन।
—
जनता से अपील: “अगर आप वन्य जीवों से प्रेम करते हैं, तो आवाज़ उठाइए”
वन विभाग ने आमजन से अपील की है –
अगर कहीं भी कछुओं, पक्षियों या अन्य वन्य जीवों की तस्करी, शिकार या अवैध व्यापार होता दिखे, तो चुप मत रहें। तुरंत नजदीकी वन विभाग कार्यालय को सूचित करें। आपकी सतर्कता एक जीवन बचा सकती है।
