मसौली बाराबंकी। रविवार को श्रावस्ती जा रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का मसौली चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
मसौली चौराहे पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देख राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओ का कुशल क्षेम पूछा और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित रह कर के ही अधिकार हासिल किए जा सकते हैं उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने की अपील की। राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ लखनऊ के जिलाध्यक्ष अजय अनमोल, बाराबंकी के जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा का भी फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर राम लखन वर्मा ,राम सागर वर्मा, सतेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, राम संजीवन वर्मा, शिवकुमार,शिव करन, संजय,अरबिन्द सोनी, दिनेश सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
