बनीकोडर बाराबंकी,
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बनीकोडर के ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं अध्ययन कार्यक्रम द्वितीय दिवस का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके कार्यों के प्रति और अधिक दक्ष व जागरूक बनाना था।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्रा जी ने कहा पोषण भी पढ़ाई भी का परीक्षण आंगनबाड़ी की सेवाओं में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होंगे ।। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा (ARP) ने प्रशिक्षण में बताया कि कैसे बच्चों को सीखने में TLM का उपयोग किया जाए । प्रशिक्षक नीलम देवी एवं मधु सिंह ने बच्चों के पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर CDPO पदमा त्रिपाठी एवं सुपरवाइजर अंजू गोस्वामी भी उपस्थित रही ।अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी की गई तथा कार्यकत्रियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
