विद्युत बिल राहत योजना के तहत ओटीएस समाधान कैंप का आयोजन
रिपोर्टर रहमान अली खान
विद्युत विभाग रसौली आज ग्राम पंचायत सुरसंन्डा में सरकार की विद्युत बिल राहत योजना (ओटीएस स्कीम) के तहत समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 2 लाख 15 हजार रुपये का बकाया विद्युत बिल दर्ज किया गया।
इस दौरान विद्युत विभाग के अवर अभियंता विशांत वर्मा, टीजी-2 आनंद स्वरूप यादव, प्रदीप प्रजापति, तथा लाइनमैन दिलीप मंगल, मोहर्रम अली, शमीम, शकीरा और एजाज उपस्थित रहे।
कैंप के दौरान बकाया भुगतान न करने वाले 20 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए, जबकि 25 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ उठाते हुए अपने बकाया बिलों का निपटान किया और उन्हें विद्युत बिल माफी योजना के अंतर्गत राहत प्रदान की गई।
विद्युत विभाग ने अवर अभियंता विशांत वर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते ओटीएस योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिलों का भुगतान करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
