खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जिम्मेदार सो रहे हैं चैन की नींद

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जिम्मेदार सो रहे हैं चैन की नींद

प्रदेश सरकार अवैध खनन को लेकर सख्त है दूसरी तरफ जिम्मेदारों की मिलीभगत से रात्रि के अंधेरे में चलतीं हैं धड़ल्ले से अवैध खनन

यह मामला कहीं और का नहीं यूपी के बाराबंकी जनपद का है

बाराबंकी जनपद के तहसील नवाबगंज थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत पुलिस विभाग व खनन विभाग द्वारा राजस्व लेखपाल की मिली भगत से ग्राम पंचायत सफदरगंज में कैलाशपुरी जाने वाले खड़ंजा मार्ग से गोरखपुर ब्रिक फील्ड से पहले खनन माफियाओं द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए रात्रि के अंधेरे में खनन विभाग व पुलिस व राजस्व लेखपाल की नाक के नीचे ट्रैक्टर ट्राली और पॉकलैंड मशीन के द्वारा खनन की जा रही और महंगे दामों में मिट्टी बेच कर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है

इसके संबंध में खनन अधिकारी बाराबंकी से संपर्क किया गया तो उनका कॉल ही रिसीव नहीं हुआ

इसी अवैध खनन को लेकर कई बार खबरें प्रसारित होने के बाद कई दिन के लिए खनन बंद कर दी जाती है उसके बाद मौका देखकर फिर खनन होने लगती है

संबंधित विभागों पर बड़ा सवाल है कि आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन है रात्रि के अंधेरे में खनन होती है

इस प्रकरण को लेकर कई बार खबरें प्रसारित की गई लेकिन प्रसारित होने के बाद खनन बंद कर दी गई उसके बाद फिर से चालू कर दी जाती है खनन विभाग व राजस्व लेखपाल व पुलिस की मिली भगत साफ जाहिर है

अब देखना है खबर प्रसारित होने के बाद खनन बंद होती है या लीपा पोती करके मामले को रफा दफा कर दिया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!