रामनगर के नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक द्वारा 77 वें गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

बाराबंकी जनपद के रामनगर मे 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत रामनगर कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक द्वारा तिरंगा फहराया गया और साथ ही राष्ट्रगान का गायन हुआ और संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई आदर्श नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गीतों कविताओं और ओजस्वी विचारों के माध्यम से कार्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला साथ ही नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कहा की गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है उस संकल्प की जिसके आधार पर हमारे संविधान की नींव रखी गई नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर के संविधान के निहित आदर्श को बताते हुए नगर एवं क्षेत्र को आत्मनिर्भर सुरक्षित और प्रगतिशील बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक सभी वार्डों के सभासद व नगर पंचायत कार्यालय के सभी कर्मचारी सहित नगर के हजारों गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!