सुप्रसिद्ध तीर्थ श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में आगामी फागुनी मेले की तैयारियों का पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने शनिवार को निरीक्षण किया

बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में आगामी फागुनी मेले की तैयारियों का पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने जिले व तहसील अस्तर के सभी अधिकारियों के साथ पूरे मेला क्षेत्र का गहनता पूर्वक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिव अभरन सरोवर महादेव मुख्य द्वार रेन बसेरा बोहनिया तालाब और आडीटोरियम सहित शुद्ध पेयजल साफ सफाई मरम्मत कार्य और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं कि सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार कि लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय को स्पष्ट निर्देश दिए कि फागुनी मेले की सुरक्षा व्यवस्था की मुख्य जिम्मेदारी रामनगर पुलिस की होगी। तथा जिला अस्तर से भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी रखी जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विफुल कुमार सिंह। पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत। थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ग्राम प्रधान राजन तिवारी सहित कई राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी साथ ही कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!