महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री लोधेश्वर महादेव धाम में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित पौराणिक तीर्थ सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर कानपुर बिठूर फतेहपुर खुरई महोबा झांसी जालौन कन्नौज रायबरेली बछरावां सहित कई जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। और भोले बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक वर्ष 2012 से निरंतर इस भंडारे का आयोजन कराया जा रहा है इस वर्ष भी प्रातः से ही प्रारंभ हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं को छोले चावल और हवा वितरित किया गया। वही व्रत रखने वाले भक्तों के लिए मूंगफली मखाना और आलू मखाना की विशेष व्यवस्था की गई नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने बताया कि दुर्धरा से आने वाले शिव भक्तों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है महादेव की असीम कृपा से यहां भंडारा प्रत्येक वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होता है। और आगे भी श्रद्धालुओं की सेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी , अवनीश मिश्रा , लिपिक रामबरन शर्मा , हरिनारायण शुक्ला , पवन ओझा, त्रिभुवन मौर्य , डॉक्टर के के मिश्रा , बल्लू बाबा , योगेंद्र मिश्रा उर्फ सनी , अंजू मिश्रा सीमा यादव , रमेश चंद जायसवाल , बंटी ओझा , पुजारी तिवारी , अमित तिवारी रोहित तिवारी , सभासद रिंकू , सत्यम सिंह , शिवाय पाठक , गुफरान अहमद सुहेल शाहिद सैकड़ो कार्यकर्ता हुआ गणमन नागरिक उपस्थित रहे
