रामसनेहीघाट बाराबंकी, कोतवाली रामसनेहीघाट परिसर में 22 फरवरी रविवार को पीस कमेटी की एक बैठक आहूति की गई । पीस कमेटी बैठक के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट अनुराग सिंह रहे, और अध्यक्षता क्षेत्रा धिकारी जटाशंकर मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में कोतवाली प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला जी रहे ।
पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा पवित्र रोजा चल रहा है आप सभी लोग अच्छे से अपने त्यौहार को मनाए, लेकिन कहीं पर किसी प्रकार की बात नहीं होनी चाहिए, वही क्षेत्राधिकार रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्रा ने बताया जुम्मे की नमाज मस्जिदों में पढ़ें लेकिन किसी प्रकार का कोई समस्या दिखे तो मुझे तुरंत अवगत करें । जिसका निदान अभिलंब किया जाएगा।
सभी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज पर पुलिस पैनी निगाह से निगरानी करती है।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह, भाजपा नेता प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ,प्रधान शैलेंद्र सिंह ,व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सलूजा , आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष डा एम एल साहू, सुन्नी जामा मस्जिद कोटवा सड़क के खजांची अफजल सिद्दीकी ,सुन्नी जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद कादिर ग्राम प्रधान बीडीसी व क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक भारी तादाद में मौजूद रहे।
