मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
संवादाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें 6 शिकायती पत्रों का गुणवत्ता पूर्वक मौके पर ही निस्तारण किया गया राजस्व विभाग 28 , पुलिस विभाग 10 , विकास विभाग 6 , खाद्य एवं रसद विभाग 3 , बैंक विभाग 1, समाज कल्याण विभाग 3 , विद्युत विभाग 3 , समाधान दिवस में भूपति पुत्र केशव राम निवासी भरसंवा , जय शुक्ला पत्नी संजीव निवासी रामनगर , राजेश पुत्र पंचू निवासी टिकरा के अभिलेख सुधार तथा प्रेमचंद पुत्र नगेशर की राशन कार्ड संबंधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया गया
शेष शिकायती पत्रों को गहनता पूर्वक निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन समाधान दिवसों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं हर तरह के पीड़ितों की समस्या को ईमानदारी और गहनता पूर्वक निर्धारित समय पर निस्तारण करना है। जिससे आमजन को अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सभी शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतनें के लिए भी कहा गया। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत मिल सके
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल तहसीलदार विपुल कुमार सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी , नायब तहसीलदार सूरतगंज अभिनव सिंह , कानून गो ओमप्रकाश , जयशंकर उपाध्यक्ष , शिव कुमार वर्मा , लेखपाल शिवानी वर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण रहे मौजूद
