कालेज के समीप बना नाला क्षतिग्रस्त, हादसे को दे रहा दावत

बनीकोडर (बाराबंकी)। यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की सर्विस लेन के किनारे बना नाला कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे छात्राओं, ग्रामीणों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले के टूटे होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर नाले की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि सर्विस लेन के किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें भी पिछले लगभग छह माह से बंद पड़ी हैं, जिसके कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई होती है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित को देखते हुए नाले की मरम्मत एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!