मुहर्रम को लेकर हधौधा पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

मुहर्रम को लेकर हधौधा पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

कोटवा सड़क (बाराबंकी)। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हधौधा पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंस्पेक्टर दयाशंकर द्विवेदी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न होने पाए। ताजिया रखने एवं जुलूस निकालने से संबंधित सभी गतिविधियां शासन की गाइडलाइन के अनुरूप हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि ताजिया की ऊंचाई आठ फुट से अधिक न रखी जाए। साथ ही मार्ग या अन्य किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में चौकी प्रभारी अश्विनी प्रताप सिंह, दीवान अभिषेक सिंह, राम सिंह, ओम प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान विश्राम वर्मा, शैलेंद्र सिंह, रवि तिवारी, मनोज वर्मा, कामेश्वर दीक्षित, अयोध्या प्रसाद मौर्य, मो. अफजल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी सहयोग के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!