बाराबंकी 23 जुलाई 2025 को विधानसभा दरियाबाद अपनी कठिन परिश्रम एवं वैज्ञानिक सोच से किसानो ग्रामीणों को भूसे और धूल से निजात दिलाने की तकनीक Dust Separation Device “थ्रेसर” विकसित करने वाली होनहार बेटी पूजा पाल के पैतृक ग्राम डलई का पुरवा बिरौली स्थित आवास पर उपस्थित होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने जनपद एवं प्रदेश का नाम विदेश में रोशन करने वाली बेटी की सराहना करते हुए छात्रा पूजा पाल को लैपटॉप साइकिल अंग वस्त्र माला गुलदस्ता भेंट कर हौसला अफजाई कर माता-पिता को अंग वस्त्र माला भेंट कर सम्मान करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि पूजा बिटिया की पढ़ाई संबंधित किसी तरह की जरूरत होगी तो उसको हम और हमारी पार्टी पूरा करेगी यह कहकर बिटिया को आश्वस्त किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,नेता जी के सुपुत्र युवा नेता अविरल कुमार सिंह, हशमत अली गुड्डू, ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार यादव,गुलजार रजा,विकास सिंह,सानू सिंह राठौर, आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
