हरिनारायण का आरोप – रमाकांत और उमाकांत ने पेड़ काटा, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

25 साल पुराने नीम के पेड़ को काटने पर विवाद

हरिनारायण का आरोप – रमाकांत और उमाकांत ने पेड़ काटा, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के धरौली गांव में एक नीम के पेड़ को लेकर विवाद गंभीर हो गया है। हरिनारायण ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 जुलाई 2025 को रात 10 बजे रमाकांत और उमाकांत ने उसके घर के सामने लगे 25 साल पुराने नीम के पेड़ को काट दिया।

हरिनारायण के अनुसार, जब उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया तो रमाकांत ने उन पर हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने तुरंत 112 पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल किया। लेकिन आरोप है कि विरोधियों के दबाव के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हरिनारायण का कहना है कि आरोपी अब खुलेआम उनके जान-माल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं।

अपनी शिकायत में हरिनारायण ने पेड़ काटने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले विपक्षियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!