देवा सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर में सावन के चौथे सोमवार के दिन विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

देवा सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर में सावन के चौथे सोमवार के दिन विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

बाराबंकी जिला के देवा विकास क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सावन मास के चौथे सोमवार को एक दिन पहले से ॐ नमः शिवाय का पाठ (जप) शुरू हो गया 24 घण्टे के बाद हवन पूजा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सैकड़ों लोगों ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। वही भंडारे के आयोजन के साथ ही आयोजक रंजीत कुमार,अश्वनी कुमार,अव्यांश,देवेंद्र कुमार,विवेक कुमार,ललित कुमार,अंबिका प्रसाद,अतुल कुमार,रणजीत सिंह,विजयपाल,विनोद उपस्थित रहे भंडारे के सफल संचालन में स्थानीय युवाओं व बुजुर्गों सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्रद्धालु उत्साह और आस्था के साथ सहभागी बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!