बाराबंकी , विधान सभा क्षेत्र दरियाबाद के ब्लाक दरियाबाद में मा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, और बूथ प्रभारियों की बैठक पूर्व चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद अज़ीम के कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
दरियाबाद विधानसभा के प्रभारी एवं उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू,मा अरविंद सिंह गोप के प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख हशमत अली गुड्डू,और युवजनसभा के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने पहुंचकर कर बैठक में आए हुए सभी बूथ प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए नई बूथ कमेटी का गठन शीघ्र करने के लिए अवगत कराया गया।
ब्लाक अध्यक्ष जैसीराम रावत ने सभी को बूथ के फार्म वितरित किए।
इस मौके पर मौजूद लोगों में अशीर किदवई,जमशीर अहमद भट्टू,नगर अध्यक्ष जय सिंह यादव,विधानसभा महासचिव जियाउर्रहमान साहब,नफीस सिद्दीकी,मुकेश कुमार रावत,मायाराम यादव,लवकुश यादव,राहुल पटेल,राघवेंद्र यादव,सुनील कुमार यादव,मालिक राम यादव,राज कुमार यादव,आदि तमाम लोग बैठक में उपस्थित रहे।
