बनीकोडर बाराबंकी,विधान सभा क्षेत्र दरियाबाद के भिटरिया बाई पास पर सपा नेता सावन यादव और प्रणव यादव जी के न्यू प्रतिष्ठान सम्राट हाइवे ढाबा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने सावन में बारिश के सुहाने मौसम में चाय और पकौड़ी का आनन्द लेते हुए पीडीए के साथियों से क्षेत्र के बारे में चर्चा की और 2027 के चुनाव की तैयारियों में लग जाने को कहा उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों की चर्चा करें और मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का प्रयास करें।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू हशमत अली गुड्डू,पूर्व डीडीसी विमल जायसवाल बिन्नू, देवेन्द्र कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रिशू वर्मा,, जिला उपाध्यक्ष डॉ एम एल साहू, नवागत जिला सचिव धीरज यादव, प्रधानविनय पांडेय,सावन यादव,प्रणव ,सुनील यादव, दिनेश यादव,पंकज यादव,ब्रजपाल यादव, प्रदीप यादव अवधेश यादवआदि तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
