बनीकोडर बाराबंकी ,
ब्लॉक दरियाबाद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ग्राम सभा गाज़ीपुर में एक चौपाल का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्रा रहे, चौपाल की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी रामसनेहीघाट अंकित त्रिपाठी ने ने की। चौपाल में लोगों की समस्याओं की जानकारी ली गई ।अधिकारियों द्वारा पुराने शास्त्र रिन्यूवल , यूरिया खाद न मिलने की समस्याओं पर सूर्यकांत द्विवेदी ने बात रखी ।
पुराने मुकदमों के बारे में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई,
साथ ही गांव में रास्ते में जानवर बधाने वाले लोगों पर प्रधान निस्तारण करने का आश्वासन दिया । गांवों में सौहदों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी ,यदि कोई लिप्त पाया गया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।इस अवसर पर कानूनगो अवधेश वर्मा ,लेखपाल रविकांत ,प्रधान प्रतिनिधि रवि तिवारी ,प्रधान लल्ला रावत, पूर्व प्रधान रंजय सिंह ,शिवकुमार गुप्ता, जिला सचिव धीरज यादव , हरिप्रसाद यादव, सूर्यकांत द्विवेदी, डब्बू सिंह ,कामेश्वर दीक्षित, उदय नारायण शुक्ला ,केशव राम रावत , डा एम एल साहू ,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
