“दे सलामी इस झंडे को,जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना उसका,जब तक दिलों में जान है।”
बनीकोडर बाराबंकी,जे बी एस इंस्टीट्यूट,बंदी का पुरवा,बाराबंकी, में 79वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रबन्धक महोदया श्रीमती पूनम मैम जी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया, इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
प्रबंधक महोदया ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि “हमारा राष्ट्र अनगिनत वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। स्वतंत्रता केवल एक उपहार नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाती है। हम सबको सामाजिक एकता, समरसता और शिक्षा के माध्यम से देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए।”
उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं — और उनके नैतिक मूल्यों, अनुशासन और शिक्षा पर ही देश की प्रगति टिकी है। उन्होंने छात्रों को सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया।
महोदया द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया गया एवं महोदया ने बताया कि देश में मोदी जी के नेतृत्व में व प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है,व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं द्वारा सबसे निचले स्तर के लोगो को डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है।आज भारत रक्षा व अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भर व नई ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है।
प्रदेश में योगी जी की सरकार में सांस्कृतिक व धार्मिक पर्यटन के लिए अयोध्या,काशी,प्रयागराज आदि तीर्थों का कायाकल्प,गंगा एक्सप्रेस वे,पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर लखनऊ, कानपुर,गोरखपुर,आगरा में मेट्रो परियोजनाएं,नोएडा में डेटा सेंटर,नए मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय तथा लखनऊ, अलीगढ़, झांसी में डिफेंस कॉरिडोर का प्रारंभ जैसे कई विकास कार्यों द्वारा उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में कार्य किया गया।
इसके उपरांत संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,तथा प्रबंधक महोदया द्वारा प्रस्तुति कर रहे बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। निम्नलिखित छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई-
कक्षा-6-आरिका, छाया (राधा कृष्ण)
आरिका( इंडिया वाले गीत पर)
आर्यन (जलवा तेरा जलवा जलवा गीत पर)
कक्षा 5 ( अनामिका,श्रद्धा,आस्था,अवनीत,अंजलि) वतन याद रहेगा गीत पर
कक्षा4 अनुज्ञा(ए वतन तेरे लिए गीत पर)
BA की छात्रा शालू(देश मेरा रंगीला गीत पर), द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम के अंत में महोदया द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी गई तथा राष्ट्रगान और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम”, “जय हिंद-जय भारत”के नारों के साथ समारोह का समापन हुआ,इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय प्रांगण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा, और सभी ने स्वतंत्रता दिवस को गर्व और सम्मान के साथ मनाया गया।
