पंचायत भवन वह प्राथमिक विद्यालय सुरसण्डा पर तिरंगा फहराकर मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
बाराबंकी। ग्राम पंचायत सुरसण्डा
79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान आशा देवी पंचायत सचिव कुलदीप श्रीवास्तव प्रधान प्रतिनिधि धीरज कुमार जब्बार अहमद एडवोकेट वरिष्ठ पत्रकार, शाहिद हुसैन रहमान खान विशाल गुप्ता नागरिकों, समाजसेवियों ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और देश की आज़ादी के लिए चारमीन ने कहा कि सभी बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
*तिरंगे की शान में गुंजे देशभक्ति के गीत*
सुबह लगभग 8.30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। जैसे ही तिरंगा लहराया, उपस्थित जनसमूह ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। वातावरण में बजते देशभक्ति गीतों और जोशीले नारों ने पूरे माहौल को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया।
*पर्यावरण बचाने का सामूहिक संकल्प*
ध्वजारोहण के बाद आयोजित संकल्प सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण करने, जल संरक्षण करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प लिया।
जब्बार अहमद एडवोकेट ने कहा कि “आज हमें केवल आज़ादी का जश्न ही नहीं मनाना चाहिए बल्कि यह भी सोचना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को हम क्या विरासत में देंगे।”
*कर्तव्यों के पालन की शपथ*
सभा के दौरान सभी उपस्थितों को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और समाज में एकता, भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। रजी अहमद मुस्ताक खान मोनू रामसनेही बाबूराम हरिप्रसाद पप्पू महेंद्र प्रसाद संजय जगदीश सुकई सुचित कुमार पप्पू काशीराम प्रेम नेता
व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की उन्नति, अमन-चैन तथा विकास की कामना की।
