बाराबंकी में 72 ताबूत की जियारत में उमड़ा जनसैलाब

बाराबंकी में 72 ताबूत की जियारत में उमड़ा जनसैलाबः

अंजुमन गुन्चए अब्बासिया की 25वीं शब्बेदारी में श्रद्धालुओं ने किया मातम


बाराबंकी। अंजुमन गुन्चए अब्बासिया की ओर से आयोजित 25वीं शब्बेदारी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना हिलाल अब्बास द्वारा कुरान की तिलावत से हुई। मुजफ्फरनगर से आए मौलाना मोहम्मद हुसैन हुसैनी ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ हर चीज पुरानी हो जाती है, लेकिन इमाम हुसैन का दुख सदैव नया रहता है। कार्यक्रम में 72 ताबूतों की जियारत कराई गई। प्रसिद्ध नकीब मौलाना शारिब अब्बास अकबरपुरी ने 72 शहीदों की शहादत का वर्णन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। मुजफ्फरनगर से आए प्रसिद्ध नौहाख्वान शबी अब्बास आरफी और अब्बास अली आरफी ने विशेष नौहा पेश किया। अंजुमन के सरपरस्त मौलाना वसी हसन खान ने कहा कि व्यक्ति का आचरण पूरे समाज को बदल सकता है। कार्यक्रम का समापन मौलाना मेराज हैदर खान आजमी के दुआ के साथ हुआ। अंजुमन की ओर से नगर पालिका और जिला प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!