अराजकतत्वों द्वारा जहरीली दवा छोड़ने से लाखो रुपये की मछलियां तालाब में तड़प तड़प कर मर गयी

मसौली बाराबंकी। जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करन्द स्थित एक तालाब मे अराजकतत्वों द्वारा जहरीली दवा छोड़ने से लाखो रुपये की मछलियां तड़प तड़प कर मर गयी मंगलवार की भोर मछली पालक ने भारी मात्रा में मरी पड़ी मछलियों को देखकर स्थानीय थाने मे शिकायत की है।
बताते चले कि ग्राम पंचायत करन्द स्थित गाटा सख्या 848 डूडी तालाब गांव के ही दलित संदीप गौतम पुत्र बद्री प्रसाद को तहसील प्रशासन द्वारा मछली पालन का पट्टा मिला है तीन माह पूर्व करीब 50 हजार रुपये कीमत का मछली का बच्चा डाला था जो काफी बड़ा भी हो गया था बीती रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब मे जहरीली दवा डाल दी जिससे लाखो रुपये कीमत की तैयार हुई मछलियाँ तड़प तड़प कर मर गयी। मंगलवार की सुबह तालाब पर गये मछली पालक को मरी हुई मछलियाँ मरी पड़ी मिली भक्तभोगी मछली पालक ने स्थानीय थाने पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!