जिला अस्पताल बना दलालों का अड्डा – इलाज के नाम पर लूट का धंधा, प्रबंधन की मिलीभगत से दलालों का खेल – मरीजों की जिंदगी दांव पर
रात होते ही दलालों की दहशत – गरीब मरीज बने मोहरा, इलाज की जगह सौदेबाज़ी – मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में धकेला गया
एंकर,,, बाराबंकी का जिला अस्पताल और महिला अस्पताल… जहाँ इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों की जिंदगी किसी वरदान की तरह होनी चाहिए… लेकिन हकीकत इससे बिलकुल उलट है।
सूत्र बताते हैं कि जैसे ही रात ढलती है, दर्जनों दलाल अस्पताल के गलियारों में सक्रिय हो जाते हैं। कभी आशा बहू तो कभी अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत से ये दलाल मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाते हैं।
सूत्रों की बात अगर सही मानी जाए तो वायरल वीडियो में महिला दलाल लक्ष्मी हर रात महिला अस्पताल में डेरा डाल देती है। रातभर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने और मोटा कमीशन लेने का कारोबार बेखौफ तरीके से चलता है।तमाम प्राइवेट अस्पतालों पर आरोप है जिनमें कुछ नाम शिवा अस्पताल, न्यू सहारा अस्पताल, शेखर अस्पताल, केसरी नंदन सहित कई प्राइवेट अस्पतालों के नाम इस दलाली के धंधे से जुड़े बताए जाते हैं। हालांकि अभी इस वायरल वीडियो व इन निजी अस्पतालों पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। यहां सरकारी अस्पताल से मरीज को उठा कर इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है।
लेकिन बड़ा सवाल है कि इन सबकी खबरें आए दिन सामने आने के बावजूद प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई करके मामले को दबा क्यों देता है?”
