धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन,जिम्मेदार बने अंजान

धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन,जिम्मेदार बने अंजान


जहांगीराबाद बाराबंकी।जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शदरुद्दीनपुर में धड़ल्ले से मिट्टी खनन कर महंगे दामों पर मिट्टी बेची जा रही है। जिम्मेदारों की मिली भगत अंदेशा भी जताया जा रहा है।

विदित हो कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरुद्दीनपुर पिछले कई वर्षों से अवैध मिट्टी खनन के मामले में चर्चाओं में रहता चला आ रहा। जानकारी के मुताबिक स्थानीय मिट्टी खनन ठेकेदार सदरुद्दीनपुर से भयारा रोड पर स्थित अनखा गांव पानी की टंकी के निकट मिट्टी खनन के कार्य को अंजाम देते हैं। आसपास के खेतों को खोद कर तालाब बना दिया गया है। जो कि स्थानीय लेखपाल पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।लगातार प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए धड़ल्ले सड़कों पर मिट्टी भरे ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ा रहे हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की माने तो स्थानीय पुलिस की मिली भगत से खनन सारा खेल होता रहता है। रात में भी खनन ठेकेदार सक्रिय रहते हैं। सूत्रों के अनुसार शिकायत के बाद भी खनन ठेकेदारों पर कार्यवाही न होना स्थानीय पुलिस,खनन विभाग तथा अन्य जिम्मेदारों पर सवालिया निशान खड़े करता है।

(क्या बोले जिम्मेदार)

वहीं इस सम्बन्ध में हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि इस प्रकार के प्रकरणों पर मेरे द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है और बहुत जल्द ही उन खनन ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!