व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने की सम्भ्रांत नागरिकों , व्यापारियों के साथ बैठक

मसौली बाराबंकी। व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने को रविवार को थाना सफदरगंज परिसर मे व्यापारियों सम्भ्रान्त जनो के बींच बैठक सम्पन हुई थानाध्यक्ष अमर चौरसिया ने व्यापारियों से सतर्कता बरतने एव जनप्रतिनिधियों से आगामी गणेश चतुर्थी एव बारह रबी उल अव्वल को सादगी एव शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
बैठक मे उपस्थित लोगो से रूबरू होते हुए क्षेत्राधिकारी सदर शौरभ श्रीवास्तव ने अपील करते कहा कि व्यापारी भाई अपने प्रतिष्ठान में कैमरा अवश्य लगवाएं। पैसा साथ लेकर चलने पर इसकी निगरानी करें। पुलिस का सहयोग करें और पुलिस का सहयोग लें। अनावश्यक रुपए साथ लेकर न चलें तथा अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें किसी भी प्रकार की असहजता की स्थिति में या तो तत्काल पुलिस को फोन करें या यथासंभव हो सके तो ऐसी जगह जाने का प्रयास करें जहां पर लोग हो चहल-पहल हो।
सीओ शौरभ श्रीवास्तव ने आगामी गणेश चतुर्थी एव बारह रबी उल अव्वल त्यौहार को लेकर कहा कि डीजे पर पूर्णता पाबंदी रहेगी और न ही किसी प्रकार के भड़कालू धर्म विशेष के प्रति गाने बजाये जाएंगे। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलुस निर्धारित मार्गो से ही निकाल कर विसर्जन घाटो पर विसर्जन करने के निर्देश दिये साथ ही आगामी 5 सितंबर को निकलने वाले रवी उल अव्वल के झंडा जुलुस को परम्परागत रूप से निकालने की अपील तथा जुलुस के दौरान डीजे न लगाने के निर्देश दिये इसके आलावा एस ओ ने बैठक में स्पष्ट रूप से चेताया कि जो भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौक़े पर चौकी प्रभारी सैदनपुर संतोष गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, यमुना पाण्डेय, रिषभ चंदेल, प्रवीण सिंह, लक्ष्मीकांत सोनकर, राम जीवन अजहर खान सहित मतलूब अंसारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो0 मोहसिन सोमनाथ राजपूत, अजय वर्मा, अनिल वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मसूद रियाज, अनिल वर्मा, अकील प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!