लखनऊ के बेहटा गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण हादसा, 5 की मौत
लखनऊ: कुर्सी रोड के अंतर्गत आने वाले बेहटा गांव में रविवार को एक भीषण हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कार्य चल रहा था। अचानक आग लगने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे घर की दीवार तक ढह गई।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे, तो मंजर बेहद भयावह था। धमाके में मौके पर ही पांच लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल होने की आशंका है।
फिलहाल प्रशासन और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है। हादसे की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
