गणपति बप्पा मोरिया के उदघोष के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

मसौली बाराबंकी। गणपति बप्पा मोरिया के उदघोष के साथ बांसा- रामपुर रोड पर स्थित माँ काली मंदिर पर स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा के साथ कल्यानी नदी पर पहुँच कर किया गया। जुलुस में शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर भारी पुलिसबल मौजूद रहा।
गणेश चतुर्थी के मौके पर काली मंदिर पंचवटी आश्रम पर स्थापित की गयी भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। विसर्जन के दौरान युवाओं की टोली गणपति बप्पा मोरया के नारे लगा रहे थे। काली माँ मंदिर से प्रतिमा को भक्तो के जुलुस के साथ निकाला गया। विसर्जन से पहले कस्बा बांसा के निर्धारित मार्गो का भ्रमण करते हुए कल्यानी नदी तट के खरिहाघाट पर पहुंचकर प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान भगवान श्रीगणेश जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी। पण्डित मनीष पाठक ने विधिविधान से आरती करायी। भक्तो के गणपति बप्पा मोरिया सिद्धि विनायक के उदघोष से इलाका भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर अध्यक्ष पवन कुमार यादव, शेष नरायण रावत, रामानंद यादव, प्रधान अनिल कुमार वर्मा, प्रधान राम सिंह, ठाकुर देव नरायण सिंह, नितिन कुमार मौर्य, सचिन मौर्य, ठाकुर ब्रजराज सिंह, ब्रजेश कुमार मौर्य, शिवबालक रावत, अनिल मौर्य, ललित मौर्य, सर्वेश वर्मा, सुशील वर्मा, राकेश यादव सहित तमाम भक्तगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!