मसौली बाराबंकी। एन एल पी डी एंड ब्लड बैंक हास्पिटल के तत्वावधान में ग्राम पंचायत शहाबपुर में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनीस अफजाल अंसारी ने फीता काट कर किया।
नन्दलाल प्रभु देवी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर मे गांव के साथ तमाम क्षेत्र वासियों की जांच कर दवाई वितरण की गई। सुबह दस बजे शाम पांच बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही जहां पर 40 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए तथा सभी मरीजों को निःशुल्क औषधि वितरण कर डा विश्वजीत सिंह ने कहा कि इस समय मौसम के प्रभाव के कारण सर्दी बुखार आम बात हो गई है लेकिन इसको हल्के में न लें क्योंकि बुखार आने से शरीर कमजोर पड़ जाता जिससे अन्य बिमारियां होने का ख़तरा बना रहता है। प्रधान प्रतिनिधि अनीस अफजा़ल अंसारी ने कहा बिमारी कोई भी हो उसकी नियमित समय से जांच अवश्य कराएं तथा दवाई समय से खाते रहे।
एन एल पी डी एंड ब्लड बैंक नर्सिंग होम के डा अतुल कुमार, डा विश्वजीत सिंह,एम डी डा प्रमोद कुमार,पी आर ओ खतीब उमर,आदि के साथ साथ समस्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।
