जलसा सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया

जलसा सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया

मदरसा आलिया इरफानिया चौक लखनऊ में मुस्ताक अहमद फाउंडेशन की तरफ से हजरत मोहम्मद साहब का 1500 वां जन्म दिवस के मौके पर एक जलसा सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया जिसकी सदारत कारी इम्तियाज अहमद प्रतापगढ़ी नाजिम व मोहतमिम मदरसा आलिया इरफानिया अब्दुल अजीज रोड चौक लखनऊ ने सदारती खुतबे में कहा कि नबी ए करीम सल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत के पंद्रह सौ साल पूरे होने पर हम ने इस जलसा सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरे का आयोजन किया ताकि हमारे दिलों में नबी की शान जिंदा रहे क्योंकि हमारे नबी सिर्फ इसी उम्मत के नबी नहीं हैं इससे पहले आने वाली तमाम उम्मतों के नबी हैं अल्लाह उनको सारी उम्मतों का नबी बनाकर भेजा आगे कहा कि हमारे वालिदे मोहतरम का जो मिशन था उसी को आगे बढ़ाने प्रयास कर रहा हूं में तथा इस मौके पर बयान करते हुए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ ने कहा कि इस दुनिया में जितनी भी चीज़ है वो सब अल्लाह ने बनाई है इसी लिए अल्लाह ने कहा तुम जमीन वालों पर रहम करा करो वो किसी भी धर्म का हो में उसका बदला तुमको जरूर दूंगा, मौलाना कफील अशरफ अज़हरी लखनवी ने कहा कि नबी के जितने भी सहाबा हैं सभी जन्नती हैं ये अल्लाह का फरमान है इसी लिए किसी भी सहाबी को बुरा कहना अल्लाह से बगावत करना है क़ारी इम्तियाज़ प्रतापगढ़ी ने सभी मेहमानों व शायरों को शॉल व बैग किताबें भेंट की मुशायरे के कन्वीनर एजाज अहमद प्रतापगढ़ी मेंबर हजरत अक्दस रईसुल कुरआ कारी मुश्ताक अहमद प्रतापगढ़ी बानी मदरसा हाज़ा रहे मुशायरे की सदारत रईस अंसारी लखनवी ने किया निजामत आसिम ककोरवी लखनवी ने की इस मौके पर शायर रफा सैदा सिद्दीकी,असद आज़मी,मुजीब फतेहपुरी,नसीम अख्तर कुरैशी, काविश रुदौली,वसीम मज़हर,फारूक आदिल, खुर्शीद गाजीपुरी, इरफान लखनवी,सलीम ताबिश,फहीम पिहानवी,कबीर अहमद आदि लोगों ने अपने-अपने नातिया कलाम से सभी का दिल जीत लिया अंत में क़ारी इम्तियाज़ प्रतापगढ़ी ने सभी मेहमानों व शायरों का दिल से शुक्रिया अदा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!