मसौली बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़ागांव में बुधवार को एक दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम के भारत स्किल्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रमुख जितेन्द्र कुमार शर्मा ने भारत स्किल्स विषय पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्किल्स प्रतियोगिता युवाओं के कौशल को निखारने और उन्हें वैश्विक मंच पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को आगामी वर्ड स्किल्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त होगा।
राज्य समन्वयक दीपक चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों को पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देते उन्हें सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया।
प्रधानाचार्य महेश चंद्र ने अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यशाला का समापन किया।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त अनुदेशकों के साथ बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
