सेवारत शिक्षकों को टी०ई०टी० उतीर्ण करने की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने को लेकर धरना और ज्ञापन

सेवारत शिक्षकों को टी०ई०टी० उतीर्ण करने की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने को लेकर धरना और ज्ञापन


बाराबंकी : अखिल भारतीय शिक्षक संघ तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उ0 प्र0 के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह के नेतृत्व में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1 सितंबर 2025 को किए गए निर्णय के क्रम में सेवारत शिक्षकों के लिए टी०ई०टी० उत्तीर्ण करना अनिवार्य किए जाने के आदेश को मानवीय दृष्टि के आधार पर निरस्त किए जाने हेतु उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के समस्त ब्लॉकों के शिक्षक गन्ना संस्थान निकट सेंट एंथोनी स्कूल बाराबंकी के मैदान में हज़ारों की संख्या में एकत्र हुये और अपनी मांगो के लिये जोरदार प्रदर्शन किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह ने कहा कि समस्त सेवारत शिक्षक की नियुक्ति के समय जो मापदण्ड लागू थे वह पूर्ण करने के पश्चात ही प्रत्येक शिक्षक सेवा में है । आज हम सब जिलाधिकारी बाराबंकी जी के माध्यम से अपनी बात को रखने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार,माननीय शिक्षा मंत्री जी भारत सरकार,माननीय मुख्यमंत्री जी उ०प्र० सरकार एवं माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री उ०प्र० सरकार को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उ0प्र0 के प्रान्तीय अध्यक्ष
सुशील कुमार पांडे ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में शिक्षक नियुक्त होने अथवा प्रोन्नति हेतु
टी ई टी उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया था परंतु उससे पहले से नियुक्त शिक्षकों को भी टी ई टी उत्तीर्ण होने से संबंधित कोई आदेश नहीं था ।भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा इस में शिक्षकों को कोई जानकारी नहीं दी गई और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर टी ई टी अनिवार्य किये जाने का आदेश जारी कर दिया गया जिससे प्रदेश सहित पूरे भारत के लाखों लाख शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। इसलिए ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में आवश्यक संशोधन करने हेतु पुनर्विचार किए जाने का अनुरोध किया जा रहा है।

ज्ञापन कार्यक्रम में समस्त जनपदीय पदाधिकारीगण और ब्लॉक अध्यक्ष – मंत्री के साथ-साथ हजारों की संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही ।ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
जिला मंत्री उमानाथ मिश्र प्रांतीय संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र द्विवेदी जिला कोषाध्यक्ष
राजेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष आलोक शुक्ला श्याम किशोर बाजपेई ललित कुमार पांडे ललित वर्मा प्रमोद सिंह जिला संयुक्त मंत्री
सुनील त्रिपाठी रवि भदोरिया मोहम्मद आसिम जिला मीडिया प्रभारी जय कुमार ,ललित पांडे,शिवसागर सिंह ,शिवकृष्ण सिंह , अरविंद सिंह
हनुमंत अवस्थी धीरेंद्र प्रताप सिंह मनोज मिश्रा दिलीप तिवारी
राजेश सिंह ,विश्वजीत सिंह दिनेश मौर्य ,परमेंद्र वर्मा ,प्रवेश कुमार सिंह,किरण विश्वकर्मा ,आदर्श पांडे आशुतोष मिश्रा, पवन मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!