माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरोध में कुर्सी विधायक को उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

टी ई टी प्रकरण : माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरोध में कुर्सी विधायक , सचेतक विधान मंडल दल भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, सदस्य प्राक्कलन समिति उत्तर प्रदेश विधानसभा साकेंद्र प्रताप वर्मा को उ 0 प्र 0 प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी ने दिया ज्ञापन

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राथमिक शिक्षकों का पक्ष मजबूती से रखने और गलत तथ्यों को प्रस्तुत किए जाने के कारण माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व से नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए TET परीक्षा उत्तीर्ण किए जाने के अव्यावहारिक आदेश को मानवीय आधार पर वापस लिए जाने एवं भारत सरकार द्वारा शिक्षा अधिकार नियमावली में संशोधन कर देश के शिक्षकों की सेवा सुरक्षित करने एवम् करोड़ों परिवार के जीवन को सुरक्षा प्रदान किए जाने के लिए प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी , माननीय शिक्षा मंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को सेवारत शिक्षकों की सेवा शर्तो/नियमों के सम्बन्ध में सुसंगत,वास्तविक एवम् तात्कालिक तथ्यों से अवगत कराने के लिए ज्ञापन देने के कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ0 राकेश सिंह के नेतृत्व में जनपदीय पदाधिकारीगण ,ब्लॉक पदधिकारीगण के साथ कुर्सी विधानसभा के विधायक ,सचेतक विधान मंडल दल भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्य साकेंद्र प्रताप वर्मा को ज्ञापन देकर सेवारत शिक्षकों के टेट प्रकरण पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों का पक्ष रखा । शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षकों के पक्ष को रखकर अपनी मांगों को राज्य सरकार को प्रेषित करने की मांग की। कुर्सी विधायक ने शिक्षकों की मांग को राज्य सरकार तक पंहुचाने और उचित फोरम पर रखने का आश्वासन दिया और शिक्षकों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के जनपदीय उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य , संगठन मंत्री प्रमेन्द्र वर्मा , प्रवेश कुमार सिंह ,विश्वजीत सिंह ,जनपदीय मीडिया प्रभारी जयकुमार ,फतेहपुर ब्लॉक प्रचार मंत्री शेर मोहम्मद ब्लॉक उपाध्यक्ष शरद चंद्र ब्लॉक कोषाध्यक्ष भानु प्रताप मिहिर ररिया न्याय पंचायत के नोडल शिक्षक राज किशोर वर्मा वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ब्लॉक फतेहपुर के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सरस ,पवन वर्मा ,सत्येंद्र वर्मा आदि संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!