पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और वर्तमान कोटेदार महादेव रावत का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला।

बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के गुजरन पुरवा मजरे बलछत में शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक कोटेदार की मौत का मामला सामने आया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और वर्तमान कोटेदार महादेव रावत का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला।

सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों ने शव को देखा। उन्होंने तुरंत घटना सूचना परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेटे हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच मे जुटी है।मृतक के दामाद विमल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को महादेव रावत का अपने पुत्र से विवाद हुआ था। इस दौरान उनकी पुत्र ने राशन वितरण की मशीन भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। जिसके बाद कोटेदार ने 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया था जिसके बाद सुबह गांव के बाहर कोटेदार का शव पेंड़ से लटका मिला ग्रामीणों ने बताया मृतक के जेब से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!