जनता के आक्रोश को और नदी के प्रवाह और प्रलय को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती

बनीकोडर बाराबंकी,जब तानाशाही सरकार के विरोध में वहां की जनता विद्रोह करती है तो उस देश के राजनेता मंत्री विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को सड़कों पर घूम घूम कर जनता पीट डालती है इतिहास साक्षी है जनता के आक्रोश को और नदी के प्रवाह और प्रलय को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती ।कई देशों में विद्रोह हो चुका है यह विचार माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय ने
श्री राम अभिलाष स्मारक इंटर कॉलेज चौरी अलादादपुर बाराबंकी में वित्त विहीन शिक्षकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया और कहा किसमान कार्य के आधार पर समान वेतन न देना शिक्षामित्रों व अनुदेशकोंके पक्ष में परित उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन न करके वेतन न बढ़ना वर्ष 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक पुलिस लेखपाल एवं अन्य राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर देना सभी बेसिक शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य कर देना शिक्षकों एवं छात्रों की जायज मांगों को ना मानना उन पर लाठी चार्ज करवा देना खाद न मिलने से किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना तथा पुलिस को खुली छूट देना भाजपा के कार्यकर्ताओं की बात को अनसुनी कर देना धरना प्रदर्शन पर रोक लगाना विपक्ष को समाप्त कर देना लोकतंत्र की हत्या करना छात्र संघ के चुनाव पर रोक लगाना सरकार का मनमानी करना मंत्रियों और विधायकों का पेंशन देना और सब की पेंशन बंद कर देना आदि बातों को लेकर जनता में भारी आक्रोशअंदर ही अंदर सुलग रहा है। यदि सरकार द्वारा इन बातों पर ध्यान समय रहते नहीं दिया गया तो आने वाले समय में यह जो आग़ अंदर ही अंदर सुलग रही है वह ज्वाला का रूप ले सकती है और नेपाल जैसे हालात होने से कोई रोक नहीं पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!